उत्तर प्रदेशलखनऊ

न्याय पंचायत खेल प्रतियोगिता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर मे संपन्न

ग्लोबलटाइम 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी
विकास खण्ड बीघापुर
के रसूलपुर त्रिलोकपुर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गयी। सम्पन्न ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता का संचालन मोना सिंह पूर्व प्रधान निहालीखेड़ा ने किया। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर व भगवंतखेड़ा के छात्र छात्राओ ने बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में रसूलपुर विद्यालय के छात्र आदर्श ने 200 मीटर व अनुराग ने100 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। जूनियर विद्यालय भगवंतखेड़ा की छात्रा स्नेहा ने 200 मीटर व 100 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसी श्रंखला में कबड्डी प्रतियोगिता रसूलपुर व भगवंतखेड़ा के छात्रों के बीच हुई जिसमें भगवंतखेड़ा के छात्रों ने बाजी मारी व छात्राओं के मध्य हुई कबड्डी प्रतियोगिता में भगवंतखेड़ा की छात्राओं को हराकर रसूलपुर की छात्रओं ने प्रथम स्थान प्राप्त करके पदक जीतने में कामयाबी हासिल की। कार्यक्रम आयोजक दीपक सिंह प्रधान प्रतिनिधि द्वारा उपस्थित अतिथियों को पगड़ी भेंट कर व बैज लगा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अजीत सिंह बॉबी ने प्रतिभागी बच्चों को बहुत-बहुत बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विश्वनाथ सिंह अध्यक्ष शिक्षक संघ, प्रकाश सिंह प्रमुख प्रतिनिधि, सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह नंन्दू, पवन पासवान प्रमुख पति, धर्मेन्द्र सिंह, प्रकाश सिंह “प्रिंशू”, भोले सिंह प्रधान, पुष्पा सिंह पूर्व प्रधानाचार्या, राममंगल मिश्रा, अमरेश दीक्षित प्रधान, श्याम सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह नाना, अतुल सिंह आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button