बोरिंग टेक्नीशियन एसोसिएशन का प्रांतीय अध्यक्ष निर्विरोध बने राजेश पाल

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज नेटवर्क टीम
गौरव त्रिवेदी
एडवोकेट
कानपुर नगर
बोरिंग टेक्नीशियन एसोसिएशन लघु एवं सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ का द्विवार्षिक अधिवेशन लखनऊ के कैसरबाग स्थित गांधी प्रेक्षागृह सभागार में संपन्न हुआ । इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों का निर्वाचन कर उनको अहम जिम्मेदारीयां सौपी गयी ।
जिसमें संगठन के अध्यक्ष के रूप में राजेश पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोहराब अहमद ,महामंत्री अरुण शुक्ल, कोषाध्यक्ष श्रीमती रामकांति, संप्रेक्षक अंबरीश मिश्र आदि पदाधिकारियों का निर्वाचन के द्वारा प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर शपथ ग्रहण कराया गया अधिवेशन के प्रथम सत्र को मुख्य अतिथि शिवबरन यादव महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, अवनीश कुमार बलवंत प्रसाद, इंजीनियर रुद्र प्रकाश वर्मा, अरुण कुमार, संरक्षक हौसला प्रसाद मिश्र ,श्याम नारायण यादव आदि पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया । कार्यक्रम का संचालन आनंद प्रताप सिंह द्वारा किया गया।






