उत्तर प्रदेशलखनऊ

कैबिनेट मंत्री के द्वारा बाटी गई बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री


ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
जनपद कानपुर देहात के भोगनीपुर सिकंदरा तहसील में कैबिनेट मंत्री व राज्य मंत्री के द्वारा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी गई जिसमें भोगनीपुर तहसील के प्रभावित गांव को कैबिनेट राज्यमंत्री राकेश सचान द्वारा मूसानगर क्षेत्र के बाढ़ क्षेत्रों का दौरा किया, इस मौके पर उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित की, इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना एवं उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया, उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को सरकार द्वारा पूरी मदद की जा रही है।


इसी प्रकार सिकंदरा तहसील क्षेत्र में आई बाढ़ क्षेत्रों का राज्यमंत्री श्री अजीत पाल सिंह ने भ्रमण किया, भ्रमण के दौरान उन्होंने नाव पर बैठकर बाढ़ क्षेत्र का जायजा लिया तथा बाढ़ पीड़ित लोगों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित की तथा लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर संबंधित उप जिलाधिकारी, तहसीलदार नायाब तहसीलदार लेखपाल आदि लोग उपस्थित रहे ।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button