कुशवाहा समाज का बौद्धिक सम्मेलन हिंदी भवन में संपन्न

ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क टीम
अकबरपुर
अकबरपुर रूरा रोड स्थित हिन्दी भवन अकबरपुर में रविवार को कुशवाहा महासभा का बौद्धिक सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में वर्तमान शिक्षा व कुशवाहा समाज की वर्तमान स्थिति तथा राजनैतिक, आर्थिक व सामाजिक हिस्सेदारी पर चर्चा हुई। सम्मेलन के मुख्य अतिथि डॉ भारत सिंह पूर्व कुलपति व पूर्व सदस्य लोक सेवा आयोग ने समाज के लोगों को संगठित होकर सभी क्षेत्रों में अपनी भागीदारी बढ़चढ़ करने का आवाहन किया। किसी भी क्षेत्र में किसी भी प्रकार की दिक्कत परेशानी आने पर संगठन से सहयोग लेने की बात कही। उन्होंने बच्चों को शिक्षा और दीक्षा कैसी हो,

छात्र-छात्राओं की शासन प्रशासन में भागेदारी हो, बहुजन समाज एकता पर भी जोर दिया गया, और वही कुशवाहा महासभा के तत्वाधान में बौद्धिक सम्मेलन में कार्यक्रम को सुनने सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। मुख्य अतिथि के रूप में शिवराम कुशवाहा पूर्व विधायक, डॉक्टर एनके सिंह मनोवैज्ञानिक, माननीय नीरज पटेल प्रधान संपादक नेशनल जनमत, डॉक्टर ए पी मौर्या एमडी, डॉक्टर सी एल मौर्य कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर, विशिष्ट अतिथि के रूप में एपी मौर्य एमडी नोवा ग्रेस हास्पिटल अकबरपुर, संजय शाक्य महामंत्री कुशवाहा महासभा उत्तर प्रदेश, शिवनाथ कुशवाहा अकबरपुर ग्राम प्रधान चंद्र प्रकाश कुशवाहा अनिल कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।