Uncategorized

जिलाधिकारी कानपुर देहात की* उपस्थिति में केन्द्रीय विद्यालय माती में धूमधाम से मनाया गया 76 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह


ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
16 अगस्त 2022
 
केन्द्रीय विद्यालय माती में 76 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया| विद्यालय के प्राचार्य अरविन्द कुमार राय ने विद्यालय में झंडारोहण किया| मुख्य अतिथि के तौर पर जिलाधिकारी कानपुर देहात श्रीमती नेहा जैन, विशिष्ट अथिति के तौर पर केशव नाथ गुप्त एडीम प्रशासन एवं अशोक कुमार शाही कार्यक्रम में उपस्थित रहे| स्काउट गाइड के बच्चों ने बैंड की धुन पर कदमताल कर अतिथियों का स्वागत किया| विद्यालय के प्राचार्य अरविन्द कुमार राय ने पौधे देकर मुख्य अथिति व अन्य अतिथियों का हरित स्वागत किया| इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत गाकर व भाषण देकर सभी को जोश से भर दिया| रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति में महाराष्ट्र का प्रसिद्ध लावणी समूह नृत्य, अरुणाचली समूह नृत्य, पहाड़ी नृत्य एवं भरतनाट्यम की मनमोहक झलक बच्चों ने बिखेरी| विशिष्ट अतिथि एडीम प्रशासन केशव नाथ गुप्त ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को देश हित में कार्यों को करने, खूब पढ़ने लिखने की सलाह दी तथा बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम की प्रसंशा की| मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की खूब सराहना की| बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें सपने देखने व उसे साकार करने के लिए प्रेरित किया| उन्होंने बच्चों को समझाया की आज से 25 वर्ष बाद जब देश स्वतंत्रता की 100 वीं वर्षगांठ मना रहा होगा तब आप मेरी जगह होंगे इसलिए भविष्य में क्या हासिल करना है उस आधार पर सारिणी बना कर पढ़ो व स्वयं को बेहतर मानते हुए स्वयं से प्रतिस्पर्धा करो| इस अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ को मनाते हुए तिरंगे झंडों से सजी 75 साइकिल चालकों के दल को विद्यालय के प्राचार्य अरविन्द कुमार राय ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया| साइकिल तिरंगा यात्रा में विद्यालय के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने भाग लिया जोकि नवोदय विद्यालय से आगे जाकर भारत माता की जय का नारा लगाते, तिरंगा लहराते केन्द्रीय विद्यालय के गेट पर वापस आकर समाप्त हुई| विद्यालय के बच्चों ने तिरंगे झंडे के साथ 75 के आकार में विशाल मानव श्रंखला बनायी| इस अवसर पर विद्यालय में मुख्य अतिथि द्वारा भेंट किये गए 75 सागौन के पौधों को विद्यार्थियों व शिक्षकों द्वारा लगाया गया| कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व प्राचार्य ने मिलकर बच्चों, शिक्षकों व आगंतुकों को मिष्ठान वितरित किया| कार्यक्रम का संचालन पीजीटी अंग्रेजी आर.एस.सिंह एवं पीजीटी हिंदी रंजीत कुशवाहा ने 12 वीं के विद्यार्थी अभिलेख सिंह, आस्था मिश्रा व प्रगति सिंह के साथ मिलकर किया| धन्यवाद ज्ञापन पीजीटी जीवविज्ञान अरविन्द कुमार त्रिपाठी ने किया| इस अवसर पर विद्यालय की दोनों पालियों के शिक्षक, विद्यार्थी व कुछ अभिभावक उपस्थित रहे|

Global Times 7

Related Articles

Back to top button