यमुना का जल स्तर हुआ कम, लोगो को मिली राहत

Breaking
*इसी तरह कम होता रहा पानी का स्तर, कल तक खुल सकता है गौहानी कलां मार्ग*
  *जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा। 11 सितंबर 2025*
*#अजीतमल,औरैया।*  एक हप्ते से लगाातर बढ़ रहा जल स्तर अब घटना शुरू हो गया है और लगातार घट रहे जल स्तर के चलते लोगो को राहत मिली है। घट रहे जल स्तर से जहा इटावा औरैया के सम्पर्क मार्ग पूरी तरह से खुल गया है तथा सिकरोड़ी के पास बना शमशान घाट से भी पानी उतर गया अगर इसी तरह पानी उतरता रहा तो गौहानी गलॉ मार्ग भी एक दिन बाद खुलने के पूरे आसार है। गौहानी कलां मार्ग पर अभी भी लोग नाव से आवागमन कर रहे है।
    कोटा वैराज से छोड़ा गया पानी ने यमुना का जल जहा लगातार बढ़ना शुरू हो गया था और यमुना के किनारे बसे गॉवो को अपनी चपेट में ले लिया था लेकिन दो दिनो से लगातार घट रहे जल स्तर के चलते लोगो को राहत मिली फिर भी गुरूवार को सुबह 110.990 मीटर पर यमुना का जल स्तर बह रहा है जो कि खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे ही है। लगातार घट रहे जल स्तर के चलते जहा इटावा औरैया सर्म्पक मार्ग खुल गया है तथा सिकरोड़ी गॉव के वाहर बना शमशान घाट भी खुल गया है गॉव के पास तक आया पानी भी नीचे उतर गया जहा पर कीचड़ और कूड़ा एकत्रित हो गया है। लेकिन गौहानी कलॉ मार्ग पर अभी भी पानी बह रहा है जिससे आवागमन नाव के द्वारा किया जा रहा है। अगर इसी तरह पानी कम होता रहा तो शुक्रवार की शाम तक गौहानी कलॉ मार्ग भी खुल जायेगा। उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत ने बताया यमुना का जल स्तर लगातार कम हो रहा है अब खतरे की कोई बात नही है। गॉव में सफाई कर्मचारियो को भेजकर सफाई कराये जाने के आदेश दे दिये गये है।  गौहानी कलॉ मार्ग भी शीघ्र ही खुल जायेगा।
 
				 
					 
					





