उत्तर प्रदेश

आने वाले लोकसभा चुनाव को जिताने में बूथ और पन्ना प्रमुख की होगी अहम भूमिका

जीटी-7, रामजी पोरवाल संवाददाता तहसील औरैया।
10 मार्च 2024

#औरैया।

भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में रविवार को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी आनंद सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, लोकसभा संयोजक रजनीश पांडेय की उपस्थिति में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की समीक्षा करते हुए जो अभियान में जो गांव छूटे हो उन सभी गांवों को चिन्हित कर हर हाल में 15 मार्च तक सभी अभियान पूरे कर ले फिर 15 मार्च के बाद सभी को लोकसभा चुनाव में लगना है और कमल के फूल को जितवा कर फिर तीसरी बार केंद्र में मोदी को प्रधानमंत्री बनवाने का संकल्प लेकर मेहनत करे।
उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव को जीतने में बूथ विजय मंत्र का एक विशेष योगदान रहता है। हमे हमारे बूथ पर 50 फीसदी से अधिक वोटो पर मजबूत पकड़ रखनी चाहिए। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने अपने बूथों पर संपर्क संवाद समन्वय व सक्रियता से लगते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संचालित विभिन्न जनकल्याण कारी योजनाओ पर लाभार्थियों से चर्चा करते रहना चाहिए। लोगो को यह जानकारी देते रहना है की आज देश राष्ट्रीय समृद्धि व सामरिक सामर्थ्य पर नित नए आयाम स्थापित करने में सफल हो रहा है।पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह ,भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, लोकसभा संयोजक रजनीश पांडेय ने भी बैठक को संबोधित किया।संचालन भाजपा जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह गौर ने किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष व विभिन्न कार्यकम के संयोजक उपस्थित रहे।


इंसेट
कन्नौज लोकसभा की संवाद केंद्र की हुई बैठक

औरैया। लोकसभा कन्नौज की संवाद केंद्र की परिचयात्मक बैठक भाजपा जिला कार्यावय तुर्कीपुर में हुई जिसमें संवाद मित्रों और कन्नौज लोकसभा के समस्त मण्डल अध्यक्षों ने एक दूसरे से परिचय किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह ने स्मोधित कर कहा की लोकसभा चुनाव में मंडल अध्यक्ष और संवाद मित्रो की अहम भूमिका है और अच्छे से भूमिका का निर्वाहन करे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने की। इस अवसर पर कन्नौज लोकसभा के संवाद संयोजक विशाल शुक्ला, संवाद सह संयोजक अनुराग दीक्षित, संवाद के वरिष्ठ टीम लीडर अनुज त्रिपाठी, टीम लीडर (महिला) रचना चौबे टीम लीडर (पुरुष )आकाश चतुर्वेदी और समस्त संवाद मित्र उपस्थित हुए।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button