निराश्रित एवं छुट्टा पशुओं के द्वारा किसानों के हरी भरी फसलों को किया जा रहा है नष्ट,जिम्मेदार मस्त

छुट्टा पशु कहीं चर न जाएं वोट की फसल, क्योंकि खेतों में कट रहे किसानों के दिन रात
धीरेन्द्र प्रताप सिंह बस्ती ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क उत्तर प्रदेश लखनऊ
बभनान, बस्ती। जनपद बस्ती के विकासखंड गौर क्षेत्र के आवारा पशुओं से किसान आह भर रहे हैं। जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं। आवारा पशुओं से बचाव के लिए हालांकि गौशाला निर्माण की पहल की गई है, लेकिन पशुओं के झुंड खेतों में पहुंचकर लगी फसलों को नष्ट कर रहे हैं। कि किसानों का हरी-भरी फसल जिसमें गेहूं, सरसों ,सब्जी की खेती करने वाले गरीब तथा मध्यम वर्ग के किसान के फसलों को छुट्टा पशुओं द्वारा नष्ट किया जा रहा है। जबकि किसान फसल की रक्षा के लिए तमाम तरह की व्यवस्था भी किया है।पशु फसलों को चट करने के साथ उन्हें पैरों तले रौंदते हुए तहस नहस भी कर रहे हैं। कई बार ये पशु ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल भी कर चुके हैं। अपनी फसलों को बचाने के लिए किसान खेतों पर पहरा देने के लिए मजबूर हैं। जबकि अपने पैसे खर्च करके अपने खेत को रस्सी एवं तारों से घेरा है फिर भी जानवर नष्ट करने पर तुले है। लेकिन सरकार का आदेश एवं निर्देश है कि उक्त संबंधित विभाग के जिम्मेदार कर्मचारी अथवा अधिकारी निराश्रित पशुओं को पकड़कर गौशाला में भेजें। लेकिन यह फाइलों तक सीमित है। कागज में पशुओं को पकड़ा जा रहा है। पुराना फोटो फर्जी तरीके से खींच कर पशुओं को पकड़ते हुए दिखाई जा रहा है। तथा गौशाला में अधिक संख्या दिखाई जा रही है। जबकि ऐसा धरातल पर नहीं है जिसमें ब्लॉक के कुछ जिम्मेदार कर्मचारियों तथा बन विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियों एवं अधिकारी को यह कार्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा सौंपा गया है। लेकिन यह विभाग अपना खाना पूर्ति करके इतिश्री कर लेता है। और ढोल नगाड़ा पीटता है। कि क्षेत्र से अधिकतर पशुओं को पकड़ लिया गया है।
किसान-गंगाराम-प्रधान पिरैला,रामसजीवन पांडे, जमुना प्रसाद पांडे, बलुआ। मनोज पांडे,सुरेश पांडे, बलुआ।प्रमोद सिंह, विकास सिंह, सुमही राजू सिंह, गब्बर सिंह, चंद्रभान सिंह, प्रदीप सिंह इंद्रजीत सिंह, रामापुर | बनवारी यादव, कनिकापुर| निवासी के लोगों ने बताया कि हम लोग खेती केवल कहने के लिए कर रहे हैं जानवर कोई भी हरी फसल नहीं छोड़ रहे हैं जिसका नुकसान न कर रहे हों हम गरीब किसान-मजबूर हैं ज्यादातर गाय सांण ,नीलगाय ,बनैला सूअर
क्षेत्र में अधिक प्रजनन होने से संख्या बढ़ जाती है। जिससे वह हमला भी करते हैं। और खेती का नुकसान भी करते हैं। जब इस बारे में ब्लॉक के एडीओ पंचायत सहायक श्याम बिहारी से पूछा गया की जानवर क्यों नहीं पकड़े जा रहे हैं। तो उन्होंने बताया कि टीम लगाई गई है कोशिश किया जा रहा है।छुट्टा जानवरों को किसी तरीके से पकड़ लिया जाए और किसानों का कम से कम नुकसान हो। उन्होंने बताया कि इसमें वन विभाग, एवं पशु विभाग पूर्ण रूप से सहयोग नहीं कर रहा है जिस कारण से पशुओं को पकड़ने में जैसे खतरनाक जंगली जानवरों को पकड़ने में दिक्कतें आ रही है।