उत्तर प्रदेश

जनता के सुखों के लिए काम करेगी सर्वजन सुखाय पार्टी- शिवप्रसाद यादव

प्रथम जिला आगमन पर बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष कानपुर व आगरा की सभी सीटों पर पार्टी लड़ेगी लोकसभा चुनाव

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
20 अगस्त 2023

#औरैया।

देश की आजादी के लिए कुर्बान हुए शहीदों और समाज सुधारकों के सपनों को साकार, समाज के प्रत्येक वर्ग के नागरिकों के लिए सर्वजन सुखाय पार्टी हमेशा ही खड़ी दिखाई देगी। देश के नौजवानों में अपार योग्यता है। उनकी क्षमतानुसार उनकी योग्यता का उपयोग देश के हित में किया जा सके और देश के नागरिकों के कल्याण के लिए कार्य किया जा सके यही सर्वजन सुखाय पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। यह बातें सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव ने यहां इण्डियन ऑयल हाईवे पर प्रथम जनपद आगमन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए भव्य स्वागत के दौरान कहीं।
यहां बता दें कि हमेशा से ही प्रदेश की सरकार में अपनी हनक रखने वाले और जनता की आवाज विधानसभा तक बेबाकी से पहुंचाने वाले कद्दावर नेता शिव प्रसाद यादव भर्थना से विधायक रहे। उनकी लोक प्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले भर्थना में ही उन्होंने सपा को कई बार धूल चटाई। जनता के बीच अच्छी खासी पकड़ एवं राजनीति का लम्बा अनुभव एवं बेदाग छवि के कारण वह यहां से विधायक रहे। चुनावों के समय राजनीति के शतरंज में समीकरणों की बिसात बिछाकर प्रतिद्वंदियों को मात देने की उनक क्षमता का सभी राजनैतिक दल लोहा मानते रहे हैं। अब पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव ने अपनी एक नई पार्टी सर्वजन सुखाय पार्टी का गठन किया है। श्री यादव का कहना है कि पार्टी के नाम के अनुसार ही हम सभी के सुख के लिए काम करेंगे। पार्टी में सभी वर्ग के लोगों का सम्मान सुरक्षित रखते हुए जनता की परेशानियों का निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी कानपुर व आगरा मण्डल की 7-8 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

इनसैट-
जगह-जगह किया गया भव्य स्वागत

औरैया। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव का जनपद की सीमा महटौली से लेकर इण्डियन ऑयल, दयालपुर चौराहा, खानपुर चौराहा, जालौन चौराहा, मण्डी समिति जैसी जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने फूल मालाओं से जादकर जोरदार स्वागत किया। भारी धूप व भीषण गर्मी में भी कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था और वह लगातार जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहनों का काफिला श्री यादव के साथ चल रहा था। इण्डियल ऑयल तिराहे पर जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह यादव एवं ज्ञान स्थली एकेडमी के प्रधानाचार्य दिवाकर मिश्रा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के आयोजक हरिहर सक्सेना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यादव का मुकुट व माला पहनाकर स्वागत किया। समर्थकों ने भी उनका स्वागत करने की होड़ बनी रही। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अंबुज यादव, मनोज राजपूत, अशोक सचान, प्रदीप यादव, लवलेश चौहान, जीतेन्द्र धनगर, आकाश शुक्ला, राजेश यादव, इमरान खान, संतोष साहू, विनय यादव व अवध नरेश शुक्ला समेंत भारी मात्रा में समर्थक मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button