देवास जिले में उत्साह से निकली विकास यात्राएं, स्थानीय नागरिको ने बढ़चढ़ कर लिया भाग

(विकास यात्रा का ईक्कीसवां दिन)
विकास यात्रा में ’’मेरा स्कूल स्मार्ट स्कूल’’ अभियान के तहत जनसहयोग से मिले स्मार्ट टीवी
ग्लोबल टाइम्स -7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क
राजेंद्र श्रीवास देवास म.प्र.
विकास यात्रा में भूमि-पूजन और लोकार्पण कर एवं हितग्राहियों को किया लाभान्वित
विकास यात्राओं में नशा मुक्ति और जल संरक्षण की दिलाई शपथ एवं पौधारोपण किया

देवास 25 फरवरी 2023/ देवास जिले में विकास यात्रा निकाली जा रही है। विकास यात्रा में जिले के नागरिक उत्साह से शामिल हो रहे है। विकास यात्राओं में जन सेवा अभियान के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित और विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया जा रहा है। विकास यात्राओं में नशा मुक्ति और जल संरक्षण की शपथ दिलाई एवं पौधारोपण किया जा रहा है। विकास यात्रा में प्रचार रथ के माध्यम से प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। जिले में विकास की दीवारे बनाई जा रही है विकास यात्रा में जन सहयोग से जिले की स्कूलों के लिए स्मार्ट टीवी प्राप्त किये जा रहे है। ‘’मेरा स्कूल स्मार्ट स्कूल अभियान’’ शिक्षा के क्षेत्र में एक अनुकरणीय पहल साबित होगी। जिले के एक लाख से अधिक छात्र छात्राऐं आधुनिक तकनीकी से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। विकास यात्रा में सेम (कुपोषित) बच्चों को ‘’खुशियों की टोकरी’’ में प्रोटिनेक्स पाउडर, मल्टी विटामिन सायरप, भुने चने एवं तिल के लड्डू दिया जा रहा है। विकास यात्राओं में जिले नागरिक छात्रावासों में लाईब्रेरी के लिए किताबे और आंगनवाडी केन्द्रों के लिए खिलोने दे रहे है। देवास विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा में जनप्रतिनिधियों द्वारा नशा मुक्ति और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। विकास यात्रा में शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए, शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई,,विकास यात्रा में दौरान पौधा रोपण किया गया। जन सहयोग से जिले की स्कूलों के लिए स्मार्ट टीवी प्राप्त किये। सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विकास यात्रा में जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों नशामुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई। विकास यात्रा के दौरान पौधा रोपण किया गया। विकास यात्रा में शासन की योजनाओं की जानकारी दी। विकास यात्रा में सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में बताया। विकास यात्रा में शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए। बागली विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा में बागली विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे ने ग्रामवासियों को नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई, पौधारोपण किया। हितग्राहियों को राशन वितरण किया गया। विकास यात्रा में केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकरी दी। शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए। जन सहयोग से जिले की स्कूलों के लिए स्मार्ट टीवी प्राप्त किये।