विवाहिता का शव पाइप पर लटका मिला, गले में था साड़ी का फंदा

गोपाल ✒️ चतुर्वेदी
ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज नेटवर्क
जिला सम्वाददाता
मथुरा
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के महेंद्र नगर में विवाहिता का शव टिनशेड में पाइप से लटका मिला। गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था। ससुरालीजन देखकर दंग रह गए। शव को फंदे से उतारकर रख लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मायके वाले हत्या करके शव को लटकाने का आरोप लगा रहे हैं।सलेमपुर निवासी मोहन की १९ साल की बेटी रोशनी का विवाह १५ नवंबर २०२१ को महेंद्रनगर निवासी धर्मवीर के बेटे कन्हैया से हुआ था। रविवार की देर रात दो बजे कन्हैया की पत्नी का शव टिनशेड में पाइप पर लटका मिला।परिजन ने देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। मायके वाले विवाहिता की हत्या करके शव को लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।






