उत्तर प्रदेशलखनऊ

भाजपा नगर अध्यक्ष ने रमन पोरवाल से की शिष्टाचार भेंट

नगर अध्यक्ष का फूलमाला पहनाकर किया गया स्वागत

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।

औरैया। स्थानीय गोपाल वाटिका गेस्ट हाउस में गुरुवार की देर शाम भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्यामू अवस्थी एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विशाल दुबे अपने अन्य साथियों समेत पहुंचे, जहां पर उन्होंने गोपाल सेवा संस्थान एवं पोरवाल सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष माननीय रामकुमार उर्फ रमन पोरवाल से शिष्टाचार भेंट की। इसके उपरांत गोपाल सेवा संस्थान एवं पोरवाल सेवा समिति के महामंत्री मधुर उर्फ टिंकल पोरवाल ने नगर अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके उपरांत नगर अध्यक्ष श्री अवस्थी ने उपरोक्त संस्थान एवं समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री पोरवाल का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री पोरवाल ने संस्थान एवं समिति को गति प्रदान करने क्या भरोसा दिलाया। वही भाजपा की जनहितकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर चर्चा की है।


इसके उपरांत नगर अध्यक्ष श्यामू अवस्थी ने संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार उर्फ रमन पोरवाल से स्वास्थ्य के विषय में हालचाल जाना। जिस पर श्री पोरवाल ने बताया कि वह पिछले दिनों अस्वस्थ हो गए थे, लेकिन अब वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि अस्वस्थ हो जाने के कारण वह संस्थान व समिति के कार्यों में रुचि नहीं ले पा रहे थे, लेकिन अब वह संस्थान एवं समिति के विस्तार पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। उपरोक्त नेताओं ने भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की विस्तृत चर्चा की। संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमन पोरवाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा अनेकों जनहितकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ लेने के लिए जनता के लोगों को जागरूक करना अति आवश्यक है, जिससे वह लोग योजनाओं से लाभान्वित हो सके। नगर अध्यक्ष श्री अवस्थी एवं किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री दुबे ने उनकी बात का समर्थन किया। इस दौरान भाजपा युवा समाजसेवी तरुण शर्मा के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button