कुदरकोट क्षेत्र में हुई लूट की हुई घटना को लेकर आईजी ने किया निरीक्षण

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।
बिधूना, औरैया। कुदरकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत 28 दिसंबर 2022 को एक सर्राफा व्यापारी के साथ तमंचे के बल पर हुई लूट की घटना के दृष्टिगत शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र प्रशांत कुमार द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किए जाने के साथ पीड़ित सर्राफा व्यवसाई से भी घटना के संबंध में जानकारी ली गई। पटना का जल्द खुलासा कराने का भरोसा दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत कुमार द्वारा उक्त लूट की घटना के जल्द खुलासे के लिए गठित की गई टीमों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपराधियों पर पैनी नजर रखने के साथ ही वांछित अपराधियों की धरपकड़ में भी तेजी लाएं। इस निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक चारू निगम सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।






