राम जन्म की कथा का सुनाया प्रसंग, भक्तों ने लगाए जय श्री राम के जयकारे

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
प्रतुल कुमार
हरपालपुर,हरदोई।विकासखंड क्षेत्र के इकनौरा गांव मे चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास राधे बाजपेई द्वारा भक्तों को श्री राम जन्म की कथा सुनाई। जिसको सुनकर भक्त भावविभोर हो गए।
श्रीमद्भागवत कथा में भक्तों को भगवान की कथा का वर्णन किया गया।भागवत कथा में भगवान श्री राम के जन्म की कथा का वर्णन हुआ। राम के जन्म होते ही भागवत पांडाल में प्रभु श्रीराम के जयकारों की जय घोष रही।
कथा व्यास ने बताया कि भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश किया। श्री राम की कथा सुन भक्त भावविभोर हो गए। उन्होंने बताया भये प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। राम कथा में पिता के प्रति मां के प्रति और भाई के प्रति प्रभु राम का जो स्नेह प्रेम रहा सदा सदा के लिए अमर है।
आचार्य द्वारा भगवत कथा का मनमोहक वर्णन किया गया। राम जन्म होते ही लोगों ने मीठी-मीठी तालियां बजाकर भगवान का नाम लिया। कथा व्यास ने बताया जन्म होते ही अयोध्या में अयोध्या वासी हर्षित हो गए। राजा दशरथ द्वार पुत्रों के जन्म होते ही नगरी मे खुशी की लहर दौड़ी।
कथा पंडाल में सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद रहे।