देवास जिले में संभाग एवं जिला स्तरीय डायग्नोस्टिक टीम ने फसलों में इल्ली का प्रकोप की शिकायत होने पर फसलो का किया निरीक्षण

ग्लोबल टाइम्स-7न्यूज
डिजीटल नेटवर्क
राजेन्द्र श्रीवास देवास
देवास 03 जनवरी 2023/ जिले में संभाग स्तरीय एवं जिले की डायग्नोस्टिक टीम द्वारा विकासखण्ड देवास के ग्राम अकबरपुर, डबलचौकी एवं विकासखण्ड कन्नौद के ग्राम हथनोरी, बिजवाड, बावडीखेडा, पानीगांव थूरिया, कुसमानिया ओंकारा, कोलारी आदि ग्रामों के कृषकों के खेतों में फसल का भ्रमण/निरीक्षण किया। जिसमें फसलों में इल्ली का प्रकोप होने की शिकायत किसानों द्वारा की गई थी, किन्तु भ्रमण के दौरान इल्ली का प्रकोप नहीं पाया गया।
उपसंचालक कृषि आर.पी. कनेरिया एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. महेन्द्रसिंह देवास द्वारा कृषकों को सलाह दी है कि गेंहू की फसल में इल्ली एवं जड माहू का प्रकोप होने पर गेहू में इल्ली के नियंत्रण हेतु इमामेक्टिन बेंजोएट 100 ग्राम प्रति एकड एवं जड माहु के नियंत्रण हेतु थायमिथोक्सोजाम 12.6 प्रतिशत $लेम्डा सायहेलोथ्रिन 9.5 प्रतिशत 125 मिली. प्रति हैक्टर की दर से 500 लीटर पानी में घोल बनाकर आर्थिक क्षति स्तर से ऊपर होने पर छिडकांव करने से उक्त कीटों पर नियंत्रण किया जा सकता है।
डायग्नोस्टिक टीम में संयुक्त संचालक कृषि उज्जैन आलोक कुमार मीणा, सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक कृषि राजीव जोशी, उपसंचालक कृषि आर.पी. कनेरिया, कृषि वैज्ञानिक डॉ. महेन्द्रसिंह, सहायक संचालक कृषि लोकेश गंगराड़े, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कन्नौद दिनेश भावसार, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषक उपस्थित थे।