उत्तर प्रदेशलखनऊ

Gt-7 news उ प्र राजस्व संग्रह अमीन संघ का जिला इकाई का चुनाव हुआ संपन्न

अनूप बाजपेई अध्यक्ष व सुरेंद्र नारायण चुने गए मंत्री

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिट नेटवर्क, जिला संवाददाता राम प्रकाश शर्मा औरैया।

बिधूना,औरैया। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ जिला इकाई औरैया का निर्वाचन रविवार को उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रदेश मंत्री राजेश मिश्रा व प्रदेश संगठन मंत्री जाहिद अली की मौजूदगी व चुनाव अधिकारी अजय कुमार सिंह व रविंद्र कुमार की देखरेख में निष्पक्ष ढंग से संपन्न संपन्न हुआ है।
अध्यक्ष पद का चुनाव अनूप कुमार बाजपेई अशोक कुमार व चंद्र कुमार के बीच हुआ जिसमें 26 मत हासिल कर अनूप कुमार बाजपेई अध्यक्ष निर्वाचित हुए जबकि अशोक कुमार को 15 मत व चंद्र कुमार को मात्र 7 मतों से ही संतोष करना पड़ा। इसी तरह मंत्री पद का चुनाव सुरेंद्र नारायण व अखिलेश दीक्षित के बीच हुआ जिसमें सुरेंद्र नारायण 31 मत हासिल कर मंत्री पद पर निर्वाचित हुए जबकि अखिलेश दीक्षित को 15 मतों संतोष करना पड़ा 2 मत अवैध घोषित हुए। इस जिला कार्यकारिणी में कोमल सिंह अखिलेश दीक्षित उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी तरह रवि कुमार उप मंत्री सुनील कुमार संगठन मंत्री मनोज पोरवाल कोषाध्यक्ष ध्यान सिंह अंकेक्षक व चंद्र मोहन को ऑडिटर पर पद पर निर्वाचित घोषित किया गया है। सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को निर्वाचन अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए बाद में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button