नवंबर 2022 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
7 अक्टूबर 2022
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों में लालचन्द्र गुप्ता, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात की अध्यक्षता में दिनांकः-12 नवम्बर 2022 द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उपरोक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, धारा-138 पराक्रमय लिखित अधिनियम के वाद, विद्युत एवं जल विवाद (चोरी से सम्बन्धित विवाद), राजस्व वाद, व्यवहारिक वाद पारिवारिक वाद, उत्तराधिकार के वाद उपभोक्ता विवाद प्रतितोष के वाद, ई-चालान तथा अन्य वाद/प्रकरण अधिकाधिक संख्या में निस्तारण किये जाने हेतु लिये जायेंगे। राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों के निस्तारण हेतु आप अपने आपसी सुलह-समझौता के आधार पर भी वादों का निस्तारण करा सकते हैं।