लखनऊ

क्षेत्र पंचायत पहाड़ी मे पारदर्शी तरीके से नहीं खोले गये टेंडर

अनिल सिंह
ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क उत्तर प्रदेश

चित्रकूट-
क्षेत्र पंचायत पहाड़ी में ब्लॉक प्रमुख एवं लेखाकार रमेश कुशवाहा की मिली भगत से सरकारी धन का बंदर बांट किया जा रहा है। तथा शासनादेशों की अनदेखी करके क्षेत्र पंचायत की बैठक की जाती है ना तो किसी भी सदस्य को बैठक में आय व्यय से संबंधित जानकारी दी जाती है ना ही सदन में रखे गए प्रस्ताव को कार्यवाही में दर्ज किया जाता है तथा कुछ गुप्त समाचारों में टेंडर प्रकाशित करते हुए वह अपनी तरीके से टेंडर प्रक्रिया कराकर चहेते ठेकेदारों के नाम फुल रेट में टेंडर खोले जाते हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि जिन कई फर्म के टेंडर डालने की प्रक्रिया दिखाई जाते हैं उक्त फर्म संबंधित एक ही चहेते ठेकेदार के द्वारा डलवाए जाते हैं। टेंडर बॉक्स का पता नहीं बाबू के कमरे में गोपनीय तरीके से टेंडर प्रक्रिया की जाती है।जिससे साफ तौर पर सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है जबकि प्रतिस्पर्धा में रेट गिरते हैं जो प्रमुख के खिलाफ आवाज उठाता है। उसको धमकाया जाता है। क्षेत्र पंचायत सदस्यो ने कहा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी से क्षेत्र पंचायत पहाड़ी पर कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले अगर नहीं हटाया जाता तो प्रत्येक गांव में क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के कार्यशाली के चलते जनता कुछ अलग फैसला करेगी। जनता अत्यंत दुखी है। ढाई साल के कार्यों की बहुउद्देशीय टी.ए.सी.से टेक्निकल जांच कराई जाए तो दूध का दूध पानी का पानी साफ हो जाएगा। क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष द्वारा सरकार की छवि खराब करने का काम भी किया जा रहा है तथा वर्तमान में जो सरकार की मंशा है उनके विपरीत कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के कार्य व्यवहार के चलते अधिकांश क्षेत्र पंचायत सदस्यों में रोष व्याप्त है। कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने दबी जुबान पर कहा कि सत्ता के चलते क्षेत्र पंचायत में तानाशाही रूप से कार्य चल रहा है।किसी भी क्षेत्र पंचायत सदस्य को कोई जानकारी नहीं दी जाती। चहेते ठेकेदार से ढाई साल से क्षेत्र पंचायत में घटिया मानक विहीन कार्य कराकर सरकारी धन का बंदर बांट करने का कार्य किया जा रहा है। अधिकांश क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि निष्पक्ष जांच हो जाए तो बहुत बड़ा खुलासा हो सकता है।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button