कंचौसी इलाके में नही बनी गौशाला

किसानों के खेत चट कर रहे अन्ना जानवर
कई मर्तबा सरकारी भवनों मेंआवारा जानवर बंद करके विरोध प्रदर्शन कर चुके किसान
ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया ब्लॉक संवाददाता बृजेश बाथम।
अन्ना जानवरो की रोकथाम न हो पाने से अन्ना जानवर किसानों की मुशीवत बन गए है।अन्ना जानवरो के आतंक से सर्दी में रात रात भर जागकर किसान खेतों की रखवाली कर रहे हैं फिर भी फसलों को चट कर रहे हैं आवारा जानवर। बाबजूद इसके आज तक शासन प्रशासन द्वारा कंचौसी इलाके में कोई भी गौशाला नही बनवाई गई।

अन्ना जानवरो की समस्या सालो से किसानों का सिरदर्द बनी हुई हैं।जो लगातार बढ़ती ही जा रही हैं।सैकड़ों की संख्यां में घूम रहे अन्ना जानवर खेत के खेत चर कर फसल तहस नहस कर रहे हैं। किसान रात दिन खेतों पर रुक कर रखवाली भी करते हैं फिर भी आवारा जानवर मौका मिलते ही खेतो पर बोई गई गेंहू,सरसो आलू मटर,चना, बर्शीन आदि फसलों को चर जाते है। किसान फसल बचाने के लिए खेतों को बल्ली लगा कर रस्सी तार बांधने का इंतजाम कर रहे लेकिन अन्ना जानवरो के आगे सब बेकार है।
विगत वर्ष आवारा जानवरो के संरक्षण के लिए क्षेत्र के किसानों ने कई मर्तबा गौशाला बनवाने की मांग को लेकर शाहपुर ,चिटकाइयांं पुरवा,जमौली, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कंचौसी,ढिकियापुर,नोगवहा,मधवापुर आदि गांवो में सरकारी भवनों में आवारा जानवरो को कई दिनों तक बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया गया था तब प्रशासनिक अधिकारियों के पूर्व मंत्री लाखन सिंह ने क्षेत्र में गौशाला बनवाए जाने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक क्षेत्र में कोई अस्थाई और न ही स्थाई गौशाला बनवाई गई। जिससे अन्ना जानवर किसानों की मुसीबत बने हुए हैं।