न्यायालय के आदेश पर गबन का मुकदमा हुआ दर्ज

सचिव साधन सहकारी समिति द्वारा छल कपट करके निकाला था पैसा
ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क, 0006
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
27 मार्च 2023
शिवली कानपुर देहात
साधन सहकारी समिति बहलवापुर ब्लाक मैंथा के तत्कालीन सचिव योगेन्द्र पाल सिंह द्वारा समिति के सदस्यों के साथ विश्वास घात करते हुए उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर जिला सहकारी बैंक शिवली से संचालित होने वाले खातों से पैसा निकाल कर उनके पैसों का गबन कर लिया गया, जिसकी जानकारी सदस्यों को जिला सहकारी बैंक शिवली द्वारा प्रेषित प्रथम नोटिस से हुई | प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव बरनपुर कैंहजरी उर्फ बन्नापुर तहसील मैंथा कानपुर देहात निवासी रामबाबू पुत्र स्व० राम चरन के साथ साथ इसी गाँव के ही निवासी गण राजेन्द्र प्रसाद पुत्र रामकृष्ण, बीरेंद्र पाल सिंह पुत्र जयचंद सिंह, अनिल कुमार पुत्र शिवकुमार, दिनेश कुमार पुत्र बाबूराम, शिव कुमारी पत्नी सूर्यपाल, सूर्यपाल पुत्र जगन्नाथ तथा दयाशंकर पुत्र रामनाथ सभी किसान हैं, तथा सभी 1980 से साधन सहकारी समिति बहलवापुर ब्लाक मैंथा के सदस्य थे |तत्कालीन सचिव योगेन्द्र पाल सिंह पुत्र स्व० विश्राम सिंह द्वारा इन सदस्यों को जिला सहकारी बैंक शिवली से समय समय पर खाद व बीज के लिए ऋण दिलाया जाता था जिसकी वसूली सदस्यों से जून माह में करके बैंक में जमा कर दिया जाता था, कुछ समय तक सीमित के सचिव योगेन्द्र पाल सिंह द्वारा आदान प्रदान सुचारु रूप से किया जाता रहा जिससे सदस्यों को सचिव पर पूर्ण विश्वास हो गया था,और सभी सदस्यों के बैंक खाते की पास बुकें व चेकबुक सचिव के द्वारा अपने पास ही रख लीं थीं, इसी विश्वास का गलत फायदा उठाकर सचिव ने छल कपट कर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर जिला सहकारी बैंक शिवली से सदस्यों के खाते से ऋण लेने के नाम पर कुल धन ₹ 331821 निकाल कर हड़प लिया, सदस्यों को इसकी जानकारी जिला सहकारी बैंक शिवली द्वारा बसूली की प्रथम नोटिस भेजे जाने पर हुई | सदस्यों द्वारा इस घटना की शिकायत थाना शिवली, उप जिलाधिकारी मैंथा के साथ साथ पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात से भी की गई किन्तु आरोपी के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं की गई तत्पश्चात न्याय पाने हेतु न्यायालय में सचिव के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु 156(3) के अन्तर्गत वाद दायर करने के बाद न्यायालय के आदेश पर आरोपी योगेन्द्र पाल सिंह के खिलाफ शिवली कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है, कोतवाली प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करते हुए अग्रिम कार्यवाही करने हेतु प्रकरण की छानबीन कराई जा रही है |






