उत्तर प्रदेशलखनऊ

श्री बाबा झारखंडेश्वर शिव मूर्ति मंदिर सगवर में हुआ विराट कवि सम्मेलन

ग्लोबल टाइम 7
न्यूज नेटवर्क
उन्नाव से
फुन्नी त्रिपाठी

उन्नाव विकास खंड बीघापुर थाना बारा, सगवर गांव स्थित श्री बाबा झारखंडेश्वर शिव मूर्ति मंदिर परिसर पर महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। इस दौरान कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।


अध्यक्षता कवि भारत सिंह व संचालन कवि ओमप्रकाश ‘अज्ञात’ ने किया। शुरुआत कवियत्री शैलजा द्विवेदी ने सरस्वती वंदना ‘वागेश्वरी वरदान किया। दे, जगदंबिके वरदान दें’ से की। कवियत्री डॉ. अंकिता शुक्ला ने ‘बैठ भी न पाए पल भर छांव में, पड़ गए छाले हमारे पांव में लौट चले अपने पुराने गांव में सुनाई तो श्रोताओं ने तालियों से स्वागत किया।पदम अलबेला ने अपनी हास्य रचनाओं से लोगों को गुदगुदाया। आयोजित कार्यक्रम में पत्रकार दैनिक जागरण दिनेश पत्रकार सुरेश मिश्रा पत्रकार राजन तिवारी पत्रकार प्रशांत तिवारी अमर उजाला पत्रकार दुर्गेश सिंह हिंदुस्तान पत्रकार निशा कांत दीक्षित पत्रकार नागेश सिंह पत्रकार अमित शुक्ला कवि अजीत शुक्ला, डॉ. अरुण तिवारी, मनोज मिश्रा, डॉ. वेदप्रकाश व भारत सिंह आदि ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को भावविभोर किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद डॉ. साक्षी महाराज ने कवियों को सम्मानित किया इस दौरान वरिष्ठ साहित्यकार गणेश नारायण शुक्ला, समाजसेवी माया सिंह, संतोष मित्रा, राममंगल मिश्रा, शिवकुमार शुक्ला, उमेश कुशवाहा, संजय सिंह, बासुदेव त्रिवेदी व ओम प्रकाश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button