तहसील बार एसोसिएशन चुनाव में रविंद्र पांडे चुने गये अध्यक्ष
कोषाध्यक्ष पद पर सतीश, दो उपाध्यक्ष पदों पर रामपाल शीलू काबिज
ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला संवाददाता राम प्रकाश शर्मा औरैया।
औरैया। तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के चुनाव में रविंद्र कुमार पांडे अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। 131 सदस्यों वाली तहसील बार एसोसिएशन के बुधवार को हुए चुनाव में 130 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन हरिश्चंद्र, सदस्य राम किशोर शुक्ला, विनोद कुमार गुप्ता, नरवीर सिंह यादव व सूरज पाल सिंह की देखरेख में बुधवार को एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए हुए मतदान के बाद मतगणना कराई गई।
मतगणना में अध्यक्ष पद पर रविंद्र कुमार पांडे विजई घोषित हुए हैं, उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अरविंद कुमार यादव को पराजित किया है। इसी तरह उपाध्यक्ष के 2 पदों पर हुए मतदान में रामपाल सिंह चौहान शीलू शाक्य विजेता घोषित हुए हैं इन पदों पर चुनाव लड़ रहे पुष्पेंद्र नारायण शुक्ला व सुनील शाक्य पराजित हुए हैं। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर सतीश प्रजापति विजई घोषित हुए हैं, उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी नरेंद्र यादव को पराजित किया है। संयुक्त मंत्री प्रशासन के पद पर हुए मतदान में राजीव यादव विजेता घोषित हुए हैं, उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी दीप कांत तिवारी को पराजित किया है। तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के इस बार के हुए चुनाव में महामंत्री पद पर अमरेश सिंह सेंगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर दिनेश कुमार पाल कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आलोक कुमार त्रिपाठी पुस्तकालय मंत्री पद पर परवीन खातून, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पर रामवीर सिंह यादव, कनिष्ठ सदस्य पद पर शैलेन्द्र कुमार, चंद्रपाल, प्रशांत सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं द्वारा फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।