मथुरा रेलवे जंक्शन से बच्चा चोरी होने के बाद -मानव तस्करी का नया खुलासा

हाथरस के दो डॉक्टर दंपती चला रहे थे बच्चे खरीदने-बेचने का धंधा
Praveen mishra
GlobalTimes-7news
Mathura (UP)
उत्तर प्रदेश मथुरा जंक्शन से छह दिन पहले चोरी किए गए सात माह के बच्चे को पुलिस ने फिरोजाबाद के एक परिवार से बरामद कर लिया। कोई संतान न होने पर दंपत्ति ने ये बच्चा दो लाख में खरीदा था
1.80 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया। पुलिस खुलासे में जानकारी हाथरस के निजी हास्पिटल के संचालक डाक्टर दंपती मानव तस्करी का धंधा कर रहे थे। अब तक ये लोग छह बच्चों को चोरी कर बेच चुके हैं। पुलिस ने आठ लोगों को दबोच लिया।
मथुरा रेलवे स्टेशन से चोरी हुआ था बच्चा
24अगस्त को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से परखम निवासी राधा पत्नी करन का सोते समय सात माह का बच्चे चोरी हो गया था। इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा, इसमें बच्चा चोरी करते हुए एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस का सहारा लेकर रविवार रात फिरोजाबाद पहुंचे फिरोजाबाद की पार्षद के कटरा पठानान स्थित घर से चोरी किया गया बच्चा बरामद कर लिया। पुलिस ने उनके पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया।

हाथरस के दीप कुमार ने चुराया था बच्चा
जानकारी अनुसार
ये बच्चा हाथरस के नवल नगर निवासी दीप कुमार शर्मा ने चुराया था। दीप मानव तस्करी के गिरोह में काम करता है। इस गैंग की संचालक हाथरस के बांकेबिहारी चिकित्सालय के संचालक डा, प्रेम बिहारी और डा, दयावती चला रही थीं। उनके साथ ही पुलिस ने इस अस्पताल में कार्यरत एएनएम पूनम निवासी बंका और विमलेश निवासी नगला अलगर्जी हाथरस को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूनम के पति मंजीत को भी इस गिरोह में शामिल पाया है।
मामले में आठ लोग किए गिरफ्तार
एसपी जीआरपी मुश्ताक खान ने बताया कि सभी गिरफ्तार आठ लोगों के खिलाफ मानव तस्करी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन्हें जेल भेजा जा रहा है।