उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

नगर पालिका निकाय चुनाव में सभी कर रहे हैं अपने-अपने वायदे

चुनावी कांव-कांव,

अध्यक्ष पद के लिए जद्दोजहद जारी, होगे चौकाने वाले परिणाम

जीटी-70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
25 अप्रैल 2023

#औरैया।

निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। जनबल, धनबल, बाहुबल, नरम दल और गरम दल का उपयोग एवं सदुपयोग किए जाने से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही चुनाव इतना रोचक होगा जोकि बहुत अंतराल बाद देखने को मिलेगा। इसी के साथ शह और मात का खेल भी शुरू हो जाएगा। नगर की जनता परिवर्तन की बात कह रही है। लेकिन अभी कोई यह बताने में सक्षम नहीं है कि कौन किस पर भारी पड़ रहा है। जनता के लोगों का कहना है कि नगर पालिका से खिलवाड़ करने वालो से सावधान रहना होगा। जनता ऐसे प्रत्याशी को चुनेगी जो एक नया चेहरा होने के साथ शहर की जलभराव जैसी विभिन्न समस्याओं से मुखातिब होते हुए उनका निदान करासके।
नगर पालिका औरैया की स्थापना सन 1949 को हुई थी। तब से लेकर अब तक विकासोन्नमुखी नहीं हो सका। चुनाव के दौरान यह जनप्रतिनिधि क्या कहते हैं और क्या करते हैं इस बात को जनता तब समझ पाती है जब चुनाव के बाद उनके दर्शन दुर्लभ हो जाते हैं। इन तमाम बातों को लेकर शहर की जनता आशान्वित है कि जो भी नगर पालिका अध्यक्ष होगा वह समस्याओं से निजात दिलाएगा।देखा जा रहा है कि नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार दुबे, कांग्रेस पार्टी दिलीप तिवारी, समाजवादी पार्टी अनूप गुप्ता व बहुजन समाजवादी पार्टी से अशोक कुमार उर्फ मुन्ना पाल अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में समाजसेवी वरिष्ठ बसपा नेता नगरपालिका प्रतिनिधि रहे लालजी शुक्ला अध्यक्ष पद के चुनावी समर में कूद पड़े हैं, जिससे मामला बहुत ही पेचीदा हो गया है। नगर में बदलाव की बयार तेजी से चल रही है। इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। कोई कहता है कि हम नगरपालिका के लिए विकास कराने को जो धनराशि शासन से उपलब्ध कराई जाएगी उसमें से कुछ भी नहीं कमाते हुए केवल और केवल विकास कार्यों को गति देंगे, तो कोई कहता है कि हम छूटे हुए काम पूरे कराएंगे, इसके लिए नगरपालिका की कुर्सी चाहिए। इसके अलावा कोई कह रहा है कि हम भ्रष्टाचार पर रोक लगायेगे, और विकास कार्यों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। वही कोई कहता है कि हम नगरपालिका का चौमुखी विकास कराएगे, उस शहर को विकास कार्यों से आच्छादित कर देंगे। इन बातों में जनता किसकी बात को शिरोधार्य करके मतदान करेगी फिलहाल यह भविष्य की गर्त में है। इतना अवश्य की चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना प्रवल प्रतीत हो रही है। इस त्रिकोणीय मुकाबले में जनता किसका वोट सपोर्ट एवं समर्थन करेंगी यह तथ्य चौंकाने वाला साबित हो सकता है। बाजी मारने की कल्पना करने वाले तीसरे नंबर पर भी जा सकते हैं। क्योंकि जनता सब कुछ समझती है भाई।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button