उत्तर प्रदेशलखनऊ

अहिरौरा गांव का युवक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला

ग्लोबल टाइम 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी

उन्नाव तहसील बीघापुर पाटन बारा सगवर थाना क्षेत्र के अहिरौरा गांव में 23 वर्षीय युवक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। ग्रामीणों में युवक का पत्नी से विवाद होने के चलते फांसी लगा लेने की चर्चा है। थाना पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। अहिरौरा निवासी शुषमान का 23 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र कुमार बुधवार को लगभग पांच बजे घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। घर में मौजूद पत्नी पिंकी के चीखने पर पड़ोसी लोग इकट्ठा हो गए। घटना के समय मृतक के पिता पड़ोस के गांव रुद्रपुर व माता रायबरेली जिला के चहोतर गांव निमंत्रण में शामिल होने गई थी। पड़ोसियों ने पिता को सूचना दी। मृतक सुरेन्द्र भाइयों में तीसरे नंबर का था। मृतक के अन्य भाई खेत पर गए हुए थे। मृतक पानीपत में रहकर मजदूरी करता था, पिछले 1 माह से गांव में ही था। स्थानीय लोगों की माने तो मृतक का पत्नी से आएदिन किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। थानाध्यक्ष राजपाल ने जानकारी न होने की बात बताई है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button