उत्तर प्रदेशलखनऊ

धूमधाम से मनाया गया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व

गुरुद्वारा में भजन कीर्तन का हुआ ऐतिहासिक समागम

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।

औरैया। स्थानीय महावीर गंज स्थित गुरुद्वारा में आज 5 जनवरी 2023 शुक्रवार को गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम पूर्वक मनाया गया। इस अवसर भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली से आए हुए रागियों द्वारा भजन कीर्तन का गायन किया गया। इसके अलावा विशाल लंगर का भी आयोजन हुआ। लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका। सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व और विद्या के महावीर गंज गुरुद्वारा में बड़ी धूमधाम से मनाया गया पिछले 10 दिनों से नगर में 5 बजे से प्रभात फेरी निकाली जा रही थी।

जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा में वापस जाती थी। इसमें बच्चों महिलाओं नवयुवक व बुजुर्ग लोग शामिल होकर गुरबाणी कीर्तन करते हुए ढोलक मजीरा की थाप पर चलते थे।
प्रभात फेरी का समापन 3 जनवरी को हुआ, तथा इसी दिन श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ हुआ जोकि आज 5 जनवरी को श्री अखंड पाठ का समापन हुआ, तथा कीर्तन भजन का आयोजन होकर 1 बजे तक चला। रात्रि को 8 बजे से लेकर पुनः कीर्तन का आयोजन निर्धारित हुआ। जिसमें बाहर से आए हुए रागी हरगुन सिंह व जसवीर सिंह द्वारा मनोहारी कीर्तन किया गया व दीपू सिंह एवं भूपेंद्र सिंह द्वारा भी कीर्तन गुरबाणी का किया गया। समापन रात्रि 11:30 बजे निश्चित हुआ। दोपहर 1 से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें नगर के सभी वर्गों ने लंगर छका। व मत्था टेक कर तथा देश के लिए अमन-चैन की प्रार्थना की गई। गुरुद्वारा परिसर को भव्य लाइट और फूलों से सजाया गया था, जो कि एक अलग छटा बिखेर रहा था। रात्रि में बच्चों द्वारा कवि दरबार का आयोजन भी किया गया। जिसमें बच्चों ने बहुत ही मनोहारी कविताएं सुना कर सबका मन मोह लिया।
समिति के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि श्री गुरु गोविंद सिंह ने जुल्म के खिलाफ आवाज उठाकर देश की रक्षा की व सिख धर्म की स्थापना की। मुगलों ने इससे चिढ़कर उनके दोनों बच्चों को दीवाल में चुनवा दिया। गुरु गोविंद सिंह जी के मुगलो से 14 युद्ध हुए, पर उन्होंने जनेऊ की रक्षा व हिंदू धर्म बचाने के लिए अपना पूरा जीवन देश के लिए बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा था कि किसी को नाजायज नहीं सताना कोई जुल्म करता है तो सहना नहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जगदीप सिंह, गुरचरण सिंह, गुरमीत सिंह, बाबला, पविचर, गोल्डी, मनीष, सुच्चे बाबू, कीरत, रोमी, महिन्दर सिंह, अमरजीत सिंह, रामू, बग्गा, नोमू, चाँदी, राजू बाबू, हनी, राजपाल, दीप सिंह, भूपेन्दर सिंह, संजू चड्ढा व मास्टर कालका प्रसाद का सराहनीय सहयोग रहा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button